दुनिया को अपनी शिक्षा का हिस्सा बनाएं
आज की आधुनिक और वैश्विक स्तर पर जुड़ी हुई दुनिया में यह पहले से ज़्यादा ज़रूरी है कि हम एक-दूसरे को बेहतर समझें. Google Earth और Google के मैपिंग टूल सिर्फ़ दुनिया के भूगोल की जानकारी देने तक ही सीमित नहीं है. “दुनिया” एक ऐसी जगह है जो अपने आस-पास मौजूद अलग-अलग विषयों, संस्कृतियों, और प्रकृति को अपने में समेटे हुए हैं. साथ ही, हम सभी को आपस में जोड़ती भी है.
Google Earth और मैपिंग टूल की मदद से आप बहुत कुछ सीख पाते हैं. शहरों और भौगोलिक आवासों (बायोम) में किस तरह की विविधता है, यह जानने लेकर, कोई नदी वक्त के साथ अपना रास्ता कैसे बदल लेती है या समय के साथ-साथ वास्तुकला की शैली में होने वाले बदलावों पर प्रोजेक्ट तैयार करके उनके बारे में जानकारी देते हैं. कक्षा में Google Earth और Maps के इस्तेमाल से, दुनिया भर के विषयों और सिद्धांतों को छात्र-छात्राएं विज़ुलाइज़ कर अपनी शिक्षा का हिस्सा बना सकते हैं. इसकी मदद से उन्हें ऐसी चीज़ें सीखने को मिलेंगी जिन्हें वे न सिर्फ़ अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी, बल्कि समुदाय, और दुनिया में भी इनका इस्तेमाल कर सकेंगे.