कहानियां सुनाने की कला हमेशा से ही एक बेहतरीन तरीका रहा है जो दुनिया भर के लोगों को जानकारी पाने, आपस में जुड़ने, और कुछ नया सीखते रहने के लिए उन्हें प्रेरित करता है. कहानियां, हमारे साझे अनुभवों, मूल्यों, और इतिहास के उन पन्नों पर भी रोशनी बिखेरती हैं जो सब लोगों को जोड़ता है. इसके अलावा, वे हमें नए विचारों और नए नज़रिए को अपनाने की समझ बनाने में भी मदद करती हैं. कहानियों से हम किसी खास बात या जानकारी को मनोवैज्ञानिक और भावना दोनों के ही स्तर पर समझ पाते हैं. Google Earth, अलग-अलग जगहों की कहानियों को 3D में देखने में मदद करता है और आपके 'Earth प्रोजेक्ट' में उम्दा भू-स्थानिक (जियोस्पेशल) सामग्री डालकर उन्हें बेहतरीन बनाता है.
घुमक्कड़
Voyager, Google Earth's की बेहतरीन सुविधाओं में से एक है. यह आपके नजदीक या दूर मौजूद, दुनिया भर की देखने लायक जगहों के लिए निर्देशों के साथ सैर, प्रश्नोत्तरी समेत, और भी कई तरह की इंटरैक्टिव सामग्री तैयार कर आप तक पहुचांता है. इस सामग्री का उद्देश्य लोगों को जानकारी देकर उनकी मदद करना है. Google Earth पर दिखाए गए, जहाज चलाने वाले पहिए (स्टीयिरंग व्हील) के आइकॉन पर क्लिक करें. ग्लोब पर नेविगेट करHōkūleʻa सितारों, समुद्नी तूफ़ान और चक्रवात की रीयल-टाइम में जानकारी पाएं, और अलग-अलग जगहों के बारे में बनाई गई, हमारे सहयोगी पार्टनर नैशनल जियोग्राफ़िक और HHMI Biointeractive की कहानियों को खोजें. Voyager में कहानियां रिच मीडिया जैसे 360 वीडियो और 'स्ट्रीट व्यू' के इस्तेमाल से बनाई जाती हैं. ये हमें Google Earth के बारे में नए नज़रिए से जानने में मदद करती है.
Google Earth के साथ अपनी कहानी सुनाएं
Google Earth के 'बनाने वाले टूल' की मदद से, आप कई काम कर सकते हैं. आप हमारी दुनिया की अलग-अलग जगहों के मैप और कहानियां बना सकते हैं. साथ ही, इन्हें दूसरों के साथ सहयोग और शेयर कर सकते हैं. यहां प्लेसमार्क, लाइन, और आकार, 'Voyager की कहानियों' की तरह ही बुनियादी ऐलिमेंट का काम करते हैं. प्रोजेक्ट और भी जानदार तब बन जाते हैं, जब आप इनमें 'Google डिस्क' फ़ोल्डर से फ़ोटो और वीडियो डालते हैं और रिच टेक्स्ट एडिटर से एक बेहतरीन कहानी भी सुनाते हैं. कहानियां सुनाने और दिखाने के अनुभव को और बेहतरीन बनाने के लिए, आप अपने Earth प्रोजेक्ट में पसंद के मुताबिक बनाए गए आइकॉन से बदलाव कर सकते हैं. इसके अलावा, देखने लायक जगहों को स्ट्रीट व्यू मोड और 3D व्यू में दिखा सकते हैं.
शुरू करने का तरीका जानें
Google Earth से अपनी कहानी सुनाएं